गायत्री परिवार न्यूज

Loading...
हर घर में संस्कार जगाना है गायत्री परिवार का उद्देश्य

हर घर में संस्कार जगाना है गायत्री परिवार का उद्देश्य

7 दिन पहले
5272 बार देखा गया
रीसी, जम्मू और कश्मीर

शांति कुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा मंगलवार को कटरा बाजार पहुंची। जहां लोगों ने भव्य स्वागत किया। रात में दीप महायज्ञ किया गया। जिसमें वक्ताओं ने गायत्री परिवार का उद्देश्य बताया। ज्योति कलश रथ यात्रा के कटरा में पहुंचने पर कस्बा में जगह जगह लोगों ने पूजन किया। कस्बा के गुरु सरन लाल श्रीवास्तव, तारा चंद्र यादव, साकेत गुप्ता सहित अनेक लोगों ने विधि विधान से कलश की आरती उतार कर पूजन किया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने बताया कि ज्योति कलश रथ यात्रा भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक चेतना, व्यक्ति, परिवार व समाज निर्माण का संदेश दे रही है।

हम सभी को देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। रथ यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और फिर लोगों ने श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार के तरफ से दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि समर बहादुर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य हर घर में संस्कार जगाना है। जैसे प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में भरत और अयोध्यावासियों ने दीपावली पर्व मनाया था। वहीं दीपावली पर्व पर हम अपनी आर्थिक स्थिति का लेखाजोखा करते हैं। लाभ-हानि पर विचार करते हैं। यह दिन धन का उपभोग न कर उपयोग करने का संकल्प लेने का दिन है। धन को विलासिता में न उड़ाया जाय। इस दौरान जिला समन्वयक दधिबल सिंह,सत्यवर्धन गोयल, वेदमणि पाण्डेय, राम कुमार मिश्रा, अमीरका जायसवाल,मुकेश विश्वकर्मा, जानकी वर्मा, राज किशोर वर्मा सहित भारी संख्या में महिला मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें